फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Under-19 girl sports competition concluded in Dattanagar

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ठियोग रहा ओवरऑल चैंपियन

Mon, 16 Sep 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Under-19 girl sports competition concluded in Dattanagar
दतनगर स्कूल में आयोजित  अंडर 19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकु
15 जोन के 716 छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में एक अंग्रेजी विषय का अतिरिक्त पद को स्वीकृति
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने दत्तनगर में अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का किया समापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में सोमवार को 68वें जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मौजूद रहे। जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता 13 सितंबर से 16 सितंबर तक चलीं। प्रतियोगिता में जोन ठियोग ओवरऑल चैंपियन रहा। समापन समारोह में शिक्षा मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगभग 6,200 एनटीटी अध्यापकों की नियुक्ति करेगा। शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में परीक्षा केंद्र के निर्माण के लिए 20 प्रतिशत राशि इसी वित्तीय वर्ष में उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया, ताकि इसका टेंडर समय पर किया जा सके। इस दौरान उन्होंने दत्तनगर पाठशाला में अंग्रेजी के अतिरिक्त पद की मांग को भी स्वीकृत दे दी और कहा कि वर्तमान सरकार सभी पाठशालाओं में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध है। रोहित ठाकुर ने छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश वित्त आयोग एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने शिक्षा मंत्री का व्यस्त कार्यक्रम के दौरान समय निकाल कर अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पर धन्यवाद किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाने वाले साइंस ब्लॉक के लिए 51 लाख रुपये की राशि जारी करने पर शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।


68वें जिला स्तरीय चार दिवसीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में 15 जोन के 716 छात्राओं ने भाग लिया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जोन ठियोग ओवरऑल चैंपियन रहा। वॉलीबाल में रोहड़ू विजेता, मशोबरा उपविजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में कुपवी विजेता और नेरवा उपविजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता में छौहारा विजेता, ठियोग उपविजेता रहा। बैडमिंटन में रोहड़ू विजेता, देहा उपविजेता, योग में शिमला-1 विजेता, ठियोग उपविजेता, शतरंज में शिमला-1 विजेता, छौहारा उपविजेता और मार्च पास्ट में रामपुर ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा अलग-अलग वजन में रेसलिंग प्रतियोगिता भी हुई। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता व उप-विजेता पाठशालाओं को ट्रॉफी से सम्मानित किया और सभी विजेता व उप-विजेता टीमों के छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं दी । इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण शक्ति नेगी, बिजली बोर्ड के एक्सईएन कुकू शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा शिमला लेख राम भारद्वाज, पंचायत समिति अध्यक्ष रामपुर आशीष कायथ, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, पंचायत प्रधान राजेंद्र, प्रधानाचार्य दत्तनगर पाठशाला यशपाल अन्य जनप्रतिनिधि व अध्यापक उपस्थित रहे ।

दतनगर स्कूल में आयोजित  अंडर 19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकु

दतनगर स्कूल में आयोजित  अंडर 19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed