फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Under-14 sports competitions of Chhauhara section concluded

Rampur Bushahar News: शिवालिक पब्लिक स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

Mon, 08 Jul 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Under-14 sports competitions of Chhauhara section concluded
छौहारा खंड की अँडर-14 खेलकूद स्पर्धा में छात्रों को पुरस्कृत करते हुए
छौहारा खंड की अंडर- 14 खेलकूद स्पर्धाएं संपन्न
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। छौहारा खंड छात्रों की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। स्पर्धा में 21 स्कूलों से 308 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल चिड़गांव ओवरऑल चैंपियन बना। वाॅलीबाल स्पर्धा में रीज पब्लिक स्कूल चिड़गांव विजेता और पब्बर पब्लिक स्कूल चिड़गांव उपविजेता रहा। कबड्डी स्पर्धा में शिवालिक पब्लिक स्कूल चिड़गांव ने प्रथम और रीज पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तांगणू विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पेखा उपविजेता बना। बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चिड़गांव (छात्र) ने प्रथम और पब्बर पब्लिक स्कूल चिड़गांव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शतरंज स्पर्धा में राजकीय उच्च स्कूल शिलादेश ने पहला और शिवालिक पब्लिक स्कूल चिड़गांव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। योग स्पर्धा में राजकीय उच्च स्कूल आंध्रा विजेता और शिवालिक पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। लोकनृत्य स्पर्धा में रीज पब्लिक स्कूल प्रथम तथा पब्बर पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खेल प्रभारी विनोद ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाली स्पर्धा में 308 छात्रों ने भाग लिया। सभी छात्रों के रहने व खाने-पीने की व्यवस्था स्कूल में ही की गई है। इस माके पर खंड प्रभारी राम लाल खनााण, खेल के जोन समन्वयक वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रबंधक सचिव बीरबल कल्याण, विपिन नेगी, ओम प्रकाश शर्मा, मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article