{"_id":"6326036627ffee64bb0248c1","slug":"two-thousands-youngster-going-to-pm-rally-rampur-hp-news-sml4220440185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की मंडी रैली में रोहड़ू से जाएंगे दो हजार युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की मंडी रैली में रोहड़ू से जाएंगे दो हजार युवा
विज्ञापन
रोहडू़। भारतीय जनता पार्टी रोहडू़ मंडल के पदाधिकारियों की बैठक सर्किट हाउस रोहडू़ में मंडलाध्यक्ष बलदेव रांटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में रोहडू़ से दो हजार युवा भाग लेंगे।
इस दौरान विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री की पहली रैली है, जोकि एक मोर्चे को लेकर हो रही है। प्रवक्ताओं ने बैठक में कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार होने से प्रदेश में हर कार्य संभव हुआ है। विपक्ष में भगदड़ मची है।
कांग्रेस का सफाया पूरे देश से हो गया है। एक दो राज्य में कांग्रेस अंतिम सांसे ले रही है। बैठक में उपाध्यक्ष खादी बोर्ड एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज, उत्तराखंड राज्य से जिला महासू के प्रभारी विरेंद्र विष्ट, उत्तराखंड से प्रभारी अमिर चंद शाह, हिमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की अध्यक्ष शशिबाला, रोहडू मंडल के विस्तार सुरजीत सिंह, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।