फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two storey house ashes due to fire in Dashil village rampur news

दशील गांव में आग लगने से दोमंजिला मकान राख

Fri, 19 Feb 2021 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two storey house ashes due to fire in Dashil village  rampur news
दशील में आग की भेंट चढ़ा दोमंजिला मकान। - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल की मझार पंचायत के दशील गांव में वीरवार
विज्ञापन

रात को दोमंजिला मकान में आग लग गई। इस घटना में मकान समेत सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार ठियोग उपमंडल की मझार पंचायत के दशील गांव में रहने वाले दो भाइयों के दोमंजिला मकान में वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे आग लग गई। मकान लकड़ी का होने के कारण पूरा तरह राख हो गया। दोनों भाइयों की उम्र भर की कमाई आग की भेंट चढ़ गई। इस घटना में 20 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और नुकसान का आकलन किया। मकान में दो परिवार रहते थे।

आग किन कारणों से लगी, पुलिस इसकी छानबीन करने में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के सदस्य शोंकिया राम और उनके भाई बालक राम से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवार को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को जल्द ही मुआवजे का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed