फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   two real brother won panchyat and Zila parishad election twice

दो भाइयों ने दूसरी बार जीता चुनावी दंगल

Mon, 25 Jan 2021 07:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
two real brother won panchyat and Zila parishad election twice
रोहड़ू में पंचायत व जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद दो भाई अपने पिता के साथ
रोहड़ू। उपमंडल के अंतर्गत समोली पंचायत में इस बार भी एक परिवार से दो सगे भाई चुनाव मैदान में थे। एक भाई सुरेंद्र रेटका जिला परिषद अढ़ाल वार्ड से, तो दूसरा भाई नरेंद्र रेटका समोली पंचायत से उपप्रधान पद के लिए मैदान में उतरा था। दो सगे भाइयोें का फिर से चुनाव में खड़ा होना लगातार चर्चा का विषय बना हुआ था।
विज्ञापन

बावजूद इसके चुनाव में दोनों भाइयों ने जीत हासिल की है। हालांकि, चुनाव में दोनों भाइयों की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले सुरेंद्र रेटका सीमा रंटाड़ी वार्ड से जिला परिषद चुनाव जीते थे। जबकि, नरेंद्र रेटका लगातार दूसरी बार समोली पंचायत के उपप्रधान बने हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र रेटका इससे पहले जिला परिषद शिमला के उपाध्यक्ष पद पर आसीन थे। इस बार फिर से उन्होंने जिला परिषद का चुनाव अढ़ाल वार्ड से लड़ा और चुनाव में जीत हासिल की। वहीं, उनके छोटे भाई नरेंद्र रेटका ने उपप्रधान पद का चुनाव लगातार दूसरी बार जीता है। दोनों बेटों की लगातार दूसरी बार जीत से पिता प्रकाश चंद रेटका में भारी उत्साह है। दोनों बेटों को चुनाव में जीत मिलने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र रेटका व समोली पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान नरेंदर रेटका ने अपनी जीत का श्रेय पिता प्रकाश रेटका को दिया है। उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने के बाद वह हमेशा जनता के बीच रहते हैं। तथा जरूरमंद लोगों की सेवा करते हैं। उनका लक्ष्य हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना है। राजेश हंसरेटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed