फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   two person arrested with charas in kinnaur

किन्नौर में दो लोग चरस के साथ गिरफ्तार

Thu, 21 Oct 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
two person arrested with charas in kinnaur
two person arrested with charas in kinnaur
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की भावानगर और टापरी पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर 655 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला किन्नौर जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 डेड सुंगरा का है। बुधवार देर शाम को एएसआई रामसेन लक्टू की अगुवाई में मुख्य आरक्षी केवल, आरक्षी संजय और आरक्षी प्रवीण की टीम गश्त पर थी। इस दौरान डेड सुंगरा के पास एक व्यक्ति, जिसकी पहचान इंद्रपुर (65), गांव नाथपा, तहसील निचार, जिला किन्नौर से पुलिस ने 264 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में टापरी पुलिस की टीम ने एएसआई शिव देव की अगुवाई में मुख्य आरक्षी सरजू राम और मुख्य आरक्षी विशाल ने रूनंग में बगीचे में तैनात चौकीदार मोलक राम, गांव बड़ीदार, डाकघर अरसू, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू से 391 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट-20 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने कहा कि किन्नौर पुलिस की गलत कार्यों में संलिप्त लोगों पर पैनी नजर रहेगी। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed