फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   two people arrested in wine case in Choling and Kadacham

चोलिंग और कड़छम में पकड़ी अवैध शराब

Mon, 25 Jan 2021 07:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पुलिस ने दो मामलों में चार हजार एमएल अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस थाना टापरी के एएसआई खमेश की अगुवाई में आरक्षी बृजभूषण और महिला आरक्षी शबनम एनएच पांच पर गश्त कर रहे थे। रविवार शाम को एनएच पांच चोलिंग के पास एक ढाबे में पुलिस ने दबिश देकर कमला देवी, निवासी मीरू, तहसील निचार जिला किन्नौर के पास से दो हजार मिली लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस चौकी कड़छम से मुख्य आरक्षी सुरेश और मानक मुख्य आरक्षी राजेंद्र, महिला आरक्षी अनीता का दल कड़छम चौक के पास गश्त कर रहा था। इस दौरान कड़छम से किल्बा की ओर एक व्यक्ति जा रहा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। पुलिस को नेपाली मूल के दिल बहादुर (40) के पास एक लिफाफे से दो हजार लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39-1ए के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने चार हजार एमएल अवैध शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कहा कि अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed