फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two minors who went to the fair were found in Kandaghat and handed over to their families

Rampur Bushahar News: मेले में गए दो नाबालिग कंडाघाट में मिले, परिजनों को सौंपा

Thu, 21 May 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई से लापता हुए दो नाबालिग बालकों को पुलिस ने कंडाघाट क्षेत्र से सकुशल ढूंढ लिया है। दोनों नाबालिगों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को पुलिस थाना कोटखाई में सूचना मिली थी कि दो नाबालिग बालक स्थानीय मेले में जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की। इसके बाद पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ-साथ अन्य पुलिस इकाइयों को भी सतर्क किया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज की जांच और मोबाइल फोन डाटा का भी गहन अध्ययन किया। वीरवार को दोनों बालकों को कंडाघाटन क्षेत्र में ढूंढ लिया। पुलिस की टीम ने दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बालक घूमने के उद्देश्य से घर से गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed