फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two houses burnt in Nanahar and Jheena of Chaupal, Shimla

Rampur Bushahar News: चौपाल के ननाहर और झीना में दो मकान जले

Mon, 10 Jun 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two houses burnt in Nanahar and Jheena of Chaupal, Shimla
चौपाल के ननहार व झींना में  में आग से क्षतिग्रस्त घर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत ननाहर और झीना पंचायत में आग से दो मकान जल गए। प्रभावित परिवार के पास तन के कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को फोरी राहत उपलब्ध करवा दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह झीना पंचायत के गांव बगार के कपूर सिंह के रिहायशी मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन मकान और सामान जलकर राख हो गया। वहीं, ननाहर पंचायत के गांव गागना में भी आग से दो मंजिला मकान जल गया। इस घटना में मकान के चार कमरे, रसोईघर और स्नानागार क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह मकान गागना गांव के महेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग को काबू नहीं कर पाए। इस घटना से परिवार की सारी संचित पूंजी जलकर नष्ट हो गई और तन के कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा पाए। उधर, प्रशासन की ओर से एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने कहा कि प्रभावित परिवारों को तिरपाल, कंबल, राशन व नकद फोरी राहत प्रदान की गई है। साथ ही पटवारी को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए गए हैं।

जीवन भर की संपत्ति पल भर में हुई राख
पंचायत ननाहर पंचायत के गागना गांव के महेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह का पुश्तैनी मकान आग की भेंट चढ़ गया, जिससे दोनों का परिवार बेघर हो गया है। पुश्तैनी मकान में करीब चार कमरे थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने फोरी राहत प्रदान कर दी है। सवाल यह बना है कि तपती धूप से तिरपाल के नीचे कैसे जीवन बसर होगा। परिवार के सदस्यों ने अब पड़ोसी के घर में पनाह ली है, लेकिन उन्हें भविष्य की चिंता सता रही है। इस घटना में दोनों भाइयों की जीवनभर की संचित पूंजी जल कर राख हो गई है और तन के कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है।
विज्ञापन


चौपाल के ननहार व झींना में  में आग से क्षतिग्रस्त घर

चौपाल के ननहार व झींना में  में आग से क्षतिग्रस्त घर

चौपाल के ननहार व झींना में  में आग से क्षतिग्रस्त घर

चौपाल के ननहार व झींना में  में आग से क्षतिग्रस्त घर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed