फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two houses burnt in fire in Seri village, Rohru, Shimla

Rampur Bushahar News: सेरी गांव में आग से दो घर जलकर राख, एक गाय और बछड़ा जिंदा जले

Mon, 11 Nov 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two houses burnt in fire in Seri village, Rohru, Shimla
सेरी गांव में अ​ग्नि पीडितों से मिलते मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा
पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और गांववासियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवार न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। समरकोट क्षेत्र के गांव सेरी में सोमवार सुबह आग से दो घर जलकर राख हो गए। इस दुर्घटना में एक गाय और बछड़ा जिंदा जल गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और गांववासियों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, आग लगने से मोहन लाल पुत्र सोहन लाल और कैलाश सिहं कायथ पुत्र शिवसरण दास के पुश्तैनी मकान जलकर राख हो गए हैं। आग सुबह करीब साढ़े चार बजे कैलाश के घर की निचली मंजिल में लगी। पता चलते ही घर के लोग घर से बाहर भाग गए। इस दौरान गांव के लोग बचाव और राहत के लिए पहुंचे। मकान लकड़ी का होने के कारण भड़क गई। मोहन लाल और कैलाश सिंह कायथ के पुश्तैनी व नए घर पूरी तरह राख हो गए। गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को जानी नुकसान नहीं हुआ। कैलाश सिंह के पुश्तैनी मकान की धरातल मंजिल में रखी गई रोशन लाल की एक गाय और एक बछड़ा जल गया। उनके पड़ोसी विश्वानाथ का शादी के लिए खरीदा सामान और राशन भी जलकर राख हो गया है।
बिजली के खंभों में लटकी थी सर्विस वायर
पटवार वृत भलूण के पटवारी कमलेश कुमार ने बताया कि इस घटना में करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट हो सकता है। जांच में पाया कि घटनास्थल के साथ ही बिजली के खंभों में घरों को जाने वाली सर्विस वायर जलकर लटकी हुई थी। प्रशासन ने पीड़ितों को फौरी राहत प्रदान कर दी है। वहीं, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने घटनास्थल पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया है। उन्होंने प्रभावितों को उचित सहायता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जांच जारी है
डीएसपी रविंद्र नेगी हादसे की जांच चल रही है। एसडीएम विजय वर्धन ने कहा प्रभावितों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत दी है। प्रभावित परिवारों को गांव में दूसरे के घर में रखा गया है।

सेरी गांव में अग्नि पीडितों से मिलते मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा

सेरी गांव में अग्नि पीडितों से मिलते मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा

सेरी गांव में अग्नि पीडितों से मिलते मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा

सेरी गांव में अग्नि पीडितों से मिलते मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed