फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two day training camp under the first teacher mother in Education Block Jubbal

Rampur Bushahar News: बच्चाें के विकास के लिए माताओं को किया प्रशिक्षित

Wed, 12 Feb 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two day training camp under the first teacher mother in Education Block Jubbal
शिक्षा खंड जुब्बल में पहली शिक्षक मां के तहत आयोजित कार्यक्रम
शिक्षा खंड जुब्बल में पहली शिक्षक मां के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। शिक्षा खंड जुब्बल के अंतर्गत बीआरसीसी कार्यालय में बुधवार को पहली शिक्षक मां के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। शिविर में नर्सरी, यूकेजी और एलकेजी के विद्यार्थियों की माताओं को बच्चों के सर्वागीण विकास को लेकर प्रशिक्षित किया। शिविर के दौरान माताओं को बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण पांच कोषों के बारे में बताया गया। इसमें बच्चाें के शारीरिक, बौद्धिक, भाषा, सामाजिक, भावनात्मक और रचनात्मक विकास के बारे में जानकारी दी गई। माताओं को बताया गया कि वह बच्चे की पहली शिक्षक होती है। बच्चाें के सर्वागीण विकास में मां अहम रोल निभाती है। ऐसे में हर माता को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना अनिवार्य है। कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी बिशन दास ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई है। इस मौके पर वीरेंद्र चौहान, प्रेम सिंह मास्टा, कुलदीप कुमार, अक्षित कपटा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed