फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two day traditional Bhanphad fair concludes

Rampur Bushahar News: मसली ने जीती पंचायत स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा

Mon, 19 Aug 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय पारंपरिक भंफड़ मेला संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू। पारंपरिक भंफड़ मेला संपन्न हो गया है। मेले में देवता महाराज जाबल नारायण और देवता महादेव विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेले में नवयुवक मंडल भंफड़ की ओर से आयोजित वाॅलीबाल स्पर्धा भी संपन्न हो गई है। मेले का मुख्य आकर्षण देवताओं का मिलन और देवलुओं का पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य रहा। स्थानीय भेड़पालकों ने चोटियों से लाए विशेष ब्रह्मकमल फूल और नेसर की माला देवता महाराज को अर्पित की। नवयुवक मंडल ने सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया। स्पर्धा का फाइनल मुकाबला अढ़ाल टीम और मसली टीम के बीच हुआ। इसमें मसली ने अढ़ाल को 2-0 से पराजित कर विजेता ट्राॅफी पर अपना कब्जा किया। स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मसली टीम के अमन शर्मा को दिया गया। बेस्ट स्पाइकर अढ़ाल टीम के नितीश ठाकुर, बेस्ट लिबेरो ढाडी टीम के बिंटु पनाटु, वेट लिफ्टर मसली टीम के नीतिश शर्मा को दिया गया। नवयुवक मंडल के प्रधान अक्षय चौहान, उपप्रधान अनील कशवाल, सचिव राजीव चौहान, सहसचिव अमन कशवाल और कोषाध्यक्ष सिकेंद्र चौहान ने बताया कि भंफड़ मेला पारंपरिक रूप से मनाया जाता है। नवयुवक मंडल की ओर से आयोजन स्पर्धा भी सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed