फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two-day religious program held in Shamshar concludes

Rampur Bushahar News: हनुमान भजनों से गूंजा उठा शमशर क्षेत्र

Mon, 08 Jun 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two-day religious program held in Shamshar concludes
आनी के हनुमान मंदिर में भजन किर्तन करते ग्रामीण। संवाद
शमशर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। श्री हनुमान मंदिर और बाबा शंकर गिरी समाधि स्थल शमशर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, सत्संग, हवन, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला मंडल शमशर की सदस्यों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर किया। शमशरी महादेव के पुरोहित पंडित मोतीराम ने विधिवत हवन और पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान का संपन्न किया। क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। हनुमान मंदिर के प्रबंधक बाबा कश्मीर सिंह गिरी ने बताया कि शमशर में प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। श्री हनुमान मंदिर में देशभर से आने वाले साधु-संतों के लिए वर्षभर निशुल्क प्रसाद, भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाती है। उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्रीखंड कैलाश महादेव यात्रा पर जाने वाले अनेक साधु-संत इस स्थल पर ठहरते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में विशाल भंडारा ग्रहण किया। कहा कि इस वर्ष आयोजित भंडारे में यमुनानगर (हरियाणा) से प्रदीप माथुर परिवार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। मंदिर समिति ने प्रदीप माथुर परिवार का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक मानदेव शर्मा, लेद राम, गोदा देवी, गुड्डू राम और मंगला सहित विभिन्न महिला मंडलों के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed