{"_id":"68f0eb1c793fc84a8503b30c","slug":"two-day-food-fest-and-cultural-heritage-workshop-concludes-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-146286-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फूड फेस्ट और पारंपरिक नृत्य शैली में सरस्वतीनगर काॅलेज के छात्र रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फूड फेस्ट और पारंपरिक नृत्य शैली में सरस्वतीनगर काॅलेज के छात्र रहे विजेता
विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज में दो दिवसीय फूड फेस्ट एवं सांस्कृतिक विरासत कार्यशाला में पारंपरिक परिधान म
दो दिवसीय फूड फेस्ट एवं सांस्कृतिक विरासत कार्यशाला संपंन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में दो दिवसीय फूड फेस्ट एवं सांस्कृतिक विरासत कार्यशाला वीरवार को संपन्न हो गई। कॉलेज की सांस्कृतिक विरासत समिति और रेड क्रॉस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन हुआ। समापन पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता मौजूद रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक श्रवण मांटा रहे। कार्यशाला का शुभारंभ प्रो. विजय लक्ष्मी के संबोधन से हुआ। इस अवसर पर राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर और डॉ. डीएवी पब्लिक स्कूल सरस्वतीनगर के विद्यार्थियों को एमओयू के अंतर्गत आमंत्रित किया गया। तीनों संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्टॉलों में पारंपरिक व्यंजन प्रदर्शित किए। फूड फेस्ट और पारंपरिक नृत्य शैली के विजेता सरस्वतीनगर काॅलेज के छात्र रहे। इनमें हिमाचली और भारतीय खान-पान की विविधता देखने को मिली। इस दौरान विद्यार्थियों ने नाटी और पारंपरिक नृत्य से समां बांधा। साथ ही पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता की विजेता डॉ. डीएवी स्कूल के छात्र रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक विरासत समिति के संयोजक प्रो. गोवर्धन चौहान ने किया। इनका सहयोग समिति के अन्य सदस्यों डॉ. रोहित मोक्टा, प्रो. विजय लक्ष्मी, प्रो. प्रीति पांटा और प्रो. दीक्षा चौहान ने किया। अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।