फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two brothers arrested with Afim in Theog

ठियोग में दो भाइयों से पकड़ी चार किलो अफीम

Wed, 03 Feb 2021 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के तहत आने वाले गजेड़ी में एक ढाबे से पुलिस ने 4.155 किलोग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी दो भाइयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हाटकोटी मार्ग पर गजेड़ी के पास एक ढाबे में दबिश की। छानबीन के दौरान पुलिस ने मितरां दा ढाबा से 4 किलो 155 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महेंद्र बहादुर और गोरख बहादुर, पुत्र लाल बहादुर निवासी नेपाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने 4.155 किलोग्राम अफीम के साथ नेपाली मूल के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed