{"_id":"6af16990f1a2a524980d8d17","slug":"two-black-bears-captured-in-nog-valley-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: नोग वैली में दो काले भालू पिंजरे में कैद, हमले की घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: नोग वैली में दो काले भालू पिंजरे में कैद, हमले की घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Mon, 09 Nov 2026 12:05 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 12:05 PM IST
सार
रामपुर बुशहर की नोग वैली में भालुओं के आतंक से परेशान ग्रामीणों को राहत मिली है। वन विभाग ने डंसा बीट के धार गांव के समीप दो काले भालुओं को पिंजरों में कैद कर लिया। बीते सप्ताह भालुओं ने बेसड़ी और धार गांव में एक महिला और एक पुरुष पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर की नोग वैली के डंसा बीट में दो काले भालू पकड़े गए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नोग वैली में पिछले कुछ दिनों से काले भालुओं की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रखी थी। गांव के आसपास भालुओं के घूमने और लोगों पर हमले की घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था। अब वन विभाग ने डंसा बीट के अंतर्गत दो काले भालुओं को पिंजरे में कैद करने में सफलता हासिल की है। दोनों भालुओं के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह नोग वैली के बेसड़ी और धार गांव में भालुओं ने एक महिला और एक पुरुष पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इन घटनाओं के बाद लोगों में डर बढ़ गया था। ग्रामीणों के लिए घरों से बाहर निकलना और खेतों में रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो रहा था। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरे लगाकर भालुओं को पकड़ने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने शुरू की निगरानी
ग्रामीणों की मांग को देखते हुए वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। विभाग की ओर से गठित टीम ने गांव के आसपास गश्त शुरू की। इसके साथ ही कैमरों की निगरानी में पिंजरे स्थापित कर भालुओं को पकड़ने के लिए योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
रविवार और सोमवार को पिंजरे में कैद हुए भालू
वन विभाग की रणनीति के तहत बीते रविवार को धार गांव के समीप एक काले भालू को पिंजरे में कैद करने में सफलता मिली। इसके बाद सोमवार सुबह एक दूसरी मादा भालू भी पिंजरे में कैद हो गई। इस तरह विभाग ने दो भालुओं को पकड़ लिया।
लगातार निगरानी और सुनियोजित प्रयासों के चलते मिली इस सफलता से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में वन विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।