{"_id":"61f6d172c5c7875992125546","slug":"two-arrested-with-chitta-in-rampur-and-nankhari-rampur-hp-news-sml3981136140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर और ननखड़ी में चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर और ननखड़ी में चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र में चिट्टे का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन क्षेत्र में चिट्टे के साथ युवा पकड़े जा रहे हैं। बावजूद इसके क्षेत्र के युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं। पुलिस ने लगातार कार्रवाई के बाद भी अवैध नशा बेचने वाले तस्करों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस थाना रामपुर और ननखड़ी की टीम ने दो मामलों में 10.76 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना ननखड़ी के तहत खोलीघाट में शनिवार शाम को थाना प्रभारी हेमराज नेगी की अगुवाई में पुलिस का दल गश्त कर रहा था। शाम करीब 4:15 बजे पुलिस को देखकर एक युवक घबरा गया। पुलिस ने शक होने पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 3.76 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवक के पास से पुलिस ने 56350 रुपये की नकदी भी बरामद की है। युवक की पहचान सचिन श्याम (30) खोलीघाट, डाकघर जाहू, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में रामपुर पुलिस की टीम दत्तनगर में गश्त कर रही थी। इसी बीच यहां स्थित मिल्क प्लांट के पास जब पुलिस टीम पहुंची तो यहां युवक संदिग्ध हालत में घूमता पाया गया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से सात ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान पूरन लाल झियारा, डाकघर निशानी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दो मामलों में 10.76 ग्राम चिट्टा और 56350 रुपये की नकदी बरामद की है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।