{"_id":"6244a973390dbc79ad1c9770","slug":"two-arrested-with-chitta-at-narkanda-rampur-hp-news-sml404175213","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की बस में सवार दो युवकों से पकड़ा चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी की बस में सवार दो युवकों से पकड़ा चिट्टा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन थाना के तहत एनएच-पांच पर किंगल के पास पुलिस ने एचआरटीसी की बस में सवार दो युवकों को 5.6 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक अनुसार एसआईयू शिमला की टीम के ललित स्टाफ के साथ राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर किंगल में गश्त पर थे। इस दौरान बुधवार सुबह करीब 4.20 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस चंडीगढ़ से रिकांगपिओ जा रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर बस में सवार लोगों की तलाशी ली। इसमें सवार दो युवकों से 5.6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान भावुक नेगी निवासी निरमंड और अक्षय निवासी रामपुर के रूप में हुई है। डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।