फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Truck-mounted snow blower machine gasping due to less snowfall, snow is being removed in Chanshal valley with the help of JCB

Rampur Bushahar News: कम हिमपात में हांफी ट्रक-माउंटेड स्नो ब्लोअर मशीन, जेसीबी से हटाई जा रही चांशल घाटी में बर्फ

Mon, 10 Mar 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Truck-mounted snow blower machine gasping due to less snowfall, snow is being removed in Chanshal valley with the help of JCB
चांशल घाटी पर जेसीबी से डोडरा क्वार सड़क बहाल कर रहा लोक निर्माण विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। इस साल कम हिमपात हुआ। इसके बावजूद सरकार की ओर से बर्फ के दौरान सड़कें बहाल करने के लिए खरीदी गई स्नो ब्लोअर मशीन हांफ गई है। अभी डोडरा क्वार सड़क वाहनों के लिए हिमपात के बाद बहाल नहीं हुई है। मशीन खराब होने के बाद लोक निर्माण विभाग जेसीबी से बर्फ हटा रहा है। सरकार ने पिछले साल दिसंबर में करीब दो करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से खरीदी ट्रक-माउंटेड स्नो ब्लोअर मशीन एक चंबा के पांगी व दूसरी रोहडू लोक निर्माण विभाग के डिवीजन में तैनात की थी। इन मशीनों को सर्दियों के दौरान भारी हिमपात के कारण अवरुद्ध सड़कों को तेजी से खोलने में सहायक बताया गया था। इससे पहले सड़कों से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया जाता था। नई स्नो ब्लोअर मशीन की सहायता से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जाना था और सड़कों को जल्द बहाल करना था। विभाग ने दावा किया था कि इससे न केवल सड़कों की व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि लोगों की आवाजाही और आपातकालीन सेवाएं भी बेहतर तरीके से संचालित हो सकेंगी। लोक निर्माण विभाग के रोहड़ू डिवीजन में तैनात मशीन का इस बार कम हिमपात में पूरा उपयोग नहीं हो सका। अब डोडरा क्वार मंडल को चांशल घाटी पर कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में बर्फ हटाने के लिए तैनात किया गया, तो कुछ घंटे बाद ही मशीन खराब हो गई। खराब होने के बाद कई दिन का समय निकल गया अभी तक कंपनी की ओर से मशीन को ठीक नहीं किया जा रहा। इस कारण सड़क को बहाल करने में पूर्व की तर्ज पर समय लगने वाला है। चांशल घाटी पर करीब साफ फीट तक ताजा हिमपात डोडरा क्वार सड़क पर जमा है।

ट्रक-माउंटेड स्नो ब्लोअर मशीन को खराब होने के बाद कंपनी ठीक करने के लिए अपने सर्विस सेंटर में ले गई है। मशीन लोनिवि के रोहडू डिविजन के अधीन है। डोडरा क्वार सड़क बहाल करने के लिए डोडरा क्वार लोनिवि डिविजन ने मांगी थी। लेकिन कुछ घंटे काम करने के बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। मशीनों की देखरेख कंपनी कर रही है। -- नरेंद्र नायक एक्सईएन लोनिवि डोडरा क्वार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed