फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Truck falls from NH into Machhada ravine in Bhadrash, driver dies

Rampur Bushahar News: रामपुर में भद्राश के पास एनएच से मच्छाडा खड्ड में गिरा ट्रक, चालक की मौत

Wed, 18 Mar 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Truck falls from NH into Machhada ravine in Bhadrash, driver dies
रामपुर के मच्छाडा खड्ड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक। संवाद
घायल अवस्था में रामपुर से शिमला रेफर किया चालक, ठियोग अस्पताल में मृत घोषित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के भद्राश में मंगलवार रात को एक ट्रक एनएच-पांच से 35 फीट नीचे मच्छाडा खड्ड में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ट्रक एचपी 64ए-9760 रामपुर से शिमला की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार इस ट्रक ने पहले भद्राश में नेशनल हाईवे-पांच के किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारकर बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया। इसके बाद कुछ ही दूरी पर एनएच से मच्छाडा खड्ड के पास जा गिरा। रात करीब 9:44 बजे हेल्पलाइन 112 पर सूचना मिली कि भद्राश के पास मच्छाड़ा खड्ड में एक ट्रक गिर गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को ट्रक क्षतिग्रस्त हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने चालक को निकालकर उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। जांच में सामने आया कि ट्रक ने दत्तनगर में खड़ी कुछ गाड़ियों को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया था। यह हादसा चालक आयुष, निवासी शिलगांव, शोघी, जिला शिमला की लापरवाही से हुआ। घायल चालक आयुष को खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे ठियोग अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस थाना रामपुर में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

रामपुर के मच्छाडा खड्ड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक। संवाद

रामपुर के मच्छाडा खड्ड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed