{"_id":"5daf05c98ebc3e93ba1b3775","slug":"truck-driver-aressted-rampur-hp-news-sml3117483192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से दबोचा सेब से लदा ट्रक लेकर फरार हुआ चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से दबोचा सेब से लदा ट्रक लेकर फरार हुआ चालक
विज्ञापन
बिथल से सेब से लदा ट्रक लेकर फरार हुआ चालक ट्रक सहित पंजाब से किया गिरफ्तार।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर के साथ लगते बिथल क्षेत्र में सेब से लदा ट्रक लेकर कोहलापुर रवाना हुए ट्रक चालक को पुलिस ने ट्रक समेत पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने सोमवार को ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया और मंगलवार को इसे रामपुर पहुंचाया। पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 29 सितंबर को 496 पेटियों से लदा सेब का ट्रक कोहलापुर के लिए भेजा गया था, लेकिन जब ट्रक निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा तो सेब आढ़ती शेर सिंह पुत्र सिंघा राम ने इसकी शिकायत पुलिस थाना कुमारसैन में दर्ज करवाई।
इसके बाद डीएसपी रामपुर ने पुलिस की विशेष टीम गठित की जो मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने जानकारी जुटाई और ट्रक चालक को सोमवार को पंजाब के जलालाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी चालक सरवन सिंह, निवासी पंजाब को रामपुर पहुंचाया है। पुलिस ने आरोपी के लिए खिलाफ मामला दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि इससे पूर्व भी नारकंडा और इस क्षेत्र से सेब की 800 और 350 पेटियों से लदे ट्रक लेकर चालक फरार हुए थे, जिन्हें पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पंजाब से सेब चोरी कर फरार हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है।