फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   tribute to narender baragta

बरागटा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मंत्री

Sun, 05 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
tribute to narender baragta
नरेंद्र बरागटा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते शहरी विकास मंत्री। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को कोटखाई स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। नरेंद्र बरागटा को याद करते हुए लोग भावुक हो गए। इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, वन मंत्री राकेश पठानिया, हिमाचल अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, चंद्रमोहन ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के लिए लोग घंटों लाइनों में खड़े रहे। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद उनकी पत्नी पुष्पा बरागटा, पुत्र चेतन बरागटा और ध्रुव बरागटा को ढांढस बधाते रहे। सुरेश भारद्वाज, राकेश पठानिया और वीरेंद्र कश्यप ने नरेंद्र बरागटा के साथ बिताए अपने कुछ पलों को लोगों के साथ साझा किया। नरेंद्र बरागटा की याद करते हुए वीरेंद्र कश्यप और वन मंत्री भावुक भी हुए।
विज्ञापन

नरेंद्र बरागटा की याद में गाया पहाड़ी गीत
जुब्बल केे लोक गायक मोहन सिंह चौहान ने स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा की याद में एक लोक गीत गाया। इसका विमोचन श्रद्धांजलि सभा में वन मंत्री राकेश पठानिया ने किया। लोक गति में नरेंद्र बरागटा की बचपन से लेकर राजनीतिक सफर तक की पुरी जीवनी का उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला जिले के सबसे कद्दावर नेता थे नरेंद्र बरागटा : भारद्वाज
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा जिला शिमला के सबसे कद्दावर नेता थे। कॉलेज के समय से मित्रता थी। 50 वर्ष हमने एक साथ कार्य किया। नरेंद्र बरागटा की याद आज भी लोगों के दिलों में है।
बागवानी के मसीहा थे बरागटा : पठानिया
वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि बागवानी के क्षेत्र में जो विजन स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा का रहा वह अपने आपमें मिसाल है। पूरी जिंदगी बागवानों के हितों के लिए लड़ते रहे। बागवानी के उत्थान के लिए जो सपने उनके रहे हैं प्रदेश सरकार उन्हें पूरा करेगी। नरेंद्र बरागटा के साथ पारिवारिक संबंध है।

वर्ष 1990 से साथ मिलकर किया कार्य : वीरेंद्र कश्यप
हिमाचल अनुसूचित जाति आयोजित के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि वर्ष 1990 से नरेंद्र बरागटा के साथ मिलकर कार्य किया। वह हमेशा बागवानों की आवाज को विधानसभा से लेकर दिल्ली तक उठाते रहे। उनकी याद हमेशा हमारे दिल में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed