{"_id":"6a65dfcc06925eaa8e05f831","slug":"tribute-paid-to-immortal-martyr-satish-kumar-on-kargil-vijay-diwas-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-165682-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शहीद सतीश कुमार अमर रहे के नारों से गूंजा बड़ागांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शहीद सतीश कुमार अमर रहे के नारों से गूंजा बड़ागांव
विज्ञापन
कुमारसैन की बड़ागांव पंचायत में शहीद सतीश कुमार को दी श्रद्धांजली। संवाद
कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीद सतीश कुमार को दी श्रद्धांजलि
पूर्व सैनिकों और शहीद के परिजनों ने लिया कार्यक्रम में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। कारगिल विजय दिवस पर कुमारसैन की बड़ागांव पंचायत में अमर शहीद सतीश कुमार की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में शहीद सतीश कुमार के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। शहीद सतीश कुमार अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। सभी ग्रामीणों ने वीर सपूत को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के वीर जवानों ने जिस अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया, वह भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। इन वीरों के बलिदान के कारण आज देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मौजूद लोगों ने भावुक होकर कहा कि राष्ट्र अपने शहीदों का ऋणी है और उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में कारगिल के शहीदों को समर्पित प्रेरणादायक पंक्तियां भी प्रस्तुत की गईं। उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में कहा कि सैकड़ों कुर्बानियां देकर ये दौलत पाई है, कारगिल के शूरवीरों को दिल से सलाम। साथ ही यह भावपूर्ण संदेश भी साझा किया गया कि वे हमारे कल के लिए अपना आज दे गए। इन शब्दों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद सतीश कुमार सहित देश के सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और देशभक्ति की भावना को सदैव मजबूत बनाए रखेंगे। युवाओं से भी आह्वान किया गया कि वे देश की सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाएं। श्रद्धांजलि सभा का समापन राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक ज्ञानचंद शर्मा, उपप्रधान दयाराम शर्मा, सुनील ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, विद्यासागर गुप्ता, गणेश गौतम, अखिल गोस्वामी, योगेश भंडारी, भूपदेव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।