फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tribute paid to former PM Manmohan Singh at Ramlila Maidan Reckong Peo

भारतीय अर्थव्यवस्था में उदारवादी युग लाने के लिए डॉ. मनमोहन का योगदान याद रहेगा : जगत

Fri, 27 Dec 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former PM Manmohan Singh at Ramlila Maidan Reckong Peo
राजस्व, बागवानी एंव जनजातीय विकास मंत्री स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन
राजस्व मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक
विज्ञापन

रामलीला मैदान रिकांगपिओ में श्रद्धांजलि की अर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को जिला किन्नौर के रिकांगपिओ स्थित रामलीला मैदान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। राजस्व मंत्री ने कहा कि वह सरल स्वभाव और महान अर्थशास्त्री थे। भारतीय अर्थव्यवस्था में उदारवादी युग लाने के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा, जिससे भारत आर्थिक संकट की चुनौती से उभर सका और विश्व पटल पर अपनी अभिन्न पहचान बनाई। कैबिनेट मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को मनरेगा अधिनियम-2005, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, वन अधिकार अधिनियम-2006, शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के लिए उनकी समावेशी सोच की सराहना की, जिससे निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों को लाभ मिला और देश विकास की ऊंचाइयों पर पहुंच सका। इस अवसर पर स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।इस मौके पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed