{"_id":"5f1f05fe8ebc3e63cf370e85","slug":"trees-rampur-hp-news-sml3397782100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने सैकड़ों पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने सैकड़ों पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने सैकड़ों पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इकाई की ओर से छेड़े गए प्रदेश व्यापी पौधरोपण अभियान के तहत दो जगह पौधे रोपे गए। कार्यकर्ताओं ने रामपुर स्थित इंदिरा मार्केट और शिंगला में 60 पौधे रोपे। पौधरोपण कार्यक्रम में समाजसेवी लवनीश भारद्वाज बतौर अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमें पौधे लगाने के साथ उनकी देखरेख भी करनी चाहिए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रांत की ओर से यह अभियान 23 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह अभियान 30 जुलाई तक चलेगा। कोरोना महामारी के चलते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने यह निर्णय लिया है कि जो कार्यकर्ता जहां पर हैं, वे वहां पर युवक मंडल, महिला मंडल, छात्रों या अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर पौधे लगाएंगे। एबीवीपी का पौधे रोपने का उद्देश्य पर्यावरण को संतुलित रखना है। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत सहमंत्री आकाश नेगी, रामपुर इकाई अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, गगन, नव्या, दीपक मेहता, वन रक्षक ललित सहित एचआरटीसी के कर्मचारी मौजूद रहे।