फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tree falls due to lightning in Pekha's Ambot

Rampur Bushahar News: पेखा के अंबोट में बिजली से गिरा पेड़, चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत

Fri, 19 Jun 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tree falls due to lightning in Pekha's Ambot
अंबोट क्षेत्र में वीरवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत। संवाद 
. जंगल की ओर से गए थे मवेशी, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे
विज्ञापन

. प्रशासन ने संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। चिड़गांव तहसील की पेखा पंचायत के अंबोट क्षेत्र में वीरवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। मृत पशुओं में चार गायें और एक बैल शामिल है। इनमें रोमेश्वर पुत्र कंवर सिंह की दो गायें और ज्ञान सिंह पुत्र ध्यान सिंह की दो गायें और एक बैल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा वीरवार शाम करीब 4 बजे उस समय हुआ, जब गांव के लोग पशुओं को चराने के लिए जंगल की ओर ले गए थे। अचानक मौसम खराब होने और बारिश शुरू होने पर कुछ पशु बचाव के लिए पेड़ों के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान क्षेत्र में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे एक बड़ा पेड़ धराशायी हो गया और उसकी चपेट में आने से पांचों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों ने स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया। शुक्रवार को पशुपालन विभाग की ओर से पशु फार्मासिस्ट चमन शांउटू और राजस्व विभाग की ओर से हल्का पटवारी बृज मोहन ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का आकलन किया और संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी। एसडीएम धर्मेश रामौत्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फील्ड से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को राहत एवं मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए और पशुओं को खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़ा करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article