{"_id":"65ca1d5c8242c01c270f9140","slug":"treat-tourists-like-your-own-help-them-in-traveling-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1040-116211-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पर्यटकों से करें अपनो जैसा व्यवहार, घूमने में करें मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पर्यटकों से करें अपनो जैसा व्यवहार, घूमने में करें मदद
Mon, 12 Feb 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
चायल में पांच दिवसीय विशेष टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग सोलन के सौजन्य से हिमाचल सलाहकार संगठन (हिमकॉन) शिमला की ओर से चायल में पांच दिवसीय टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के युवक व युवतियों ने शिविर में भाग लिया। युवाओं को बताया गया कि किस तरह से पर्यटकों को वह स्थानीय पर्यटक स्थल घूमने में मदद कर सकते हैं। साथ में पर्यटकों के साथ किस तरह से व्यवहार करना चाहिए यह भी बताया गया। उन्हें बताया कि पर्यटकों को ऐसा लगना चाहिए कि वह अपने घर जैसा महसूस करें ताकि वह बार-बार आएं और युवाओं को रोजगार मिलता रहे।
प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थियों को 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पांच दिन का 500 रुपये भत्ता व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षणार्थियों के पास दसवीं पास प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की कॉपी व पासपोर्ट फोटो होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए विनीत कुमार सहगल (मुख्य प्रबंधक) 9418007460 व मनोज कुमार समंवयक (प्रशिक्षण) से 9817686510 पर संपर्क कर सकते हैं।