{"_id":"681370cc20ad6d8f2e071c1c","slug":"travelling-on-wangtu-via-nichar-palingi-road-becomes-fatal-rampur-hp-news-c-19-1-sml1055-526161-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वांगतू वाया निचार-पलिंगी सड़क पर सफर बना जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वांगतू वाया निचार-पलिंगी सड़क पर सफर बना जानलेवा
विज्ञापन
पांच किलोमीटर सड़क पर गड्ढों की भरमार
चार पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानी
ग्रामीणों में सरकार और लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली को लेकर रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के नाथपा में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच का विकल्प बनी वांगतू वाया निचार-पलिंगी सड़क पर गड्ढों की भरमार है। पांच किलोमीटर लंबी सड़क की वर्षों से दयनीय हालत बनी हुई है। चार पंचायतों के हजारों लोगों को खतरे के साये में सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली को लेकर रोष है। वांगतू वाया निचार-पलिंगी मार्ग से निचार, अपर सुंगरा, पौंडा और बरी पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं, वहीं नाथपा में भूस्खलन होने से एनएच-पांच बंद होने की स्थिति में भी यह वैकल्पिक मार्ग कल्पा, पूह और निचार पंचायतों को जोड़ता है।
सेना सहित आईटीबीपी के जवानों को आवाजाही करने के लिए सुविधा मिलती है। वहीं, चार पंचायतों के रोजाना सफर करने वाले ग्रामीणों के लिए इस मार्ग से करीब 18 से 20 किलोमीटर की दूरी कम होती है, लेकिन सड़क की खस्ताहालत के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं। निचार पंचायत के प्रधान राजपाल पैलेस, उपप्रधान सुंगरा अजय नेगी, उप प्रधान पौंडा पंचायत महावीर नेगी, पानवी पंचायत के उप प्रधान बुद्धा राम नेगी, ज्ञाबापालदेन नेगी, विनय पैलेस, कृष्ण भगत नेगी, भारत भूषण नेगी, अविनाश नेगी, सुनीता नेगी, रमीला नेगी और अश्वनी नेगी सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि सड़क जहां संकीर्ण हैं, वहीं सड़क पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। ऐसे में रोजाना हजारों लोगों को खतरे के साये में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सड़क की हालत को सुधारने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग समस्या को दूर करने के लिए गंभीर है। - आनंद कुमार शर्मा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग भावानगर
विज्ञापन
- संवाद