फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Travelling on the Nirmand-Bagipul road turns deadly

Rampur Bushahar News: निरमंड-बागीपुल सड़क पर सफर बना जानलेवा

Sun, 22 Feb 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Travelling on the Nirmand-Bagipul road turns deadly
निरमंड-बागीपुल 20 किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे हादसों को दे रहे न्योता। संवाद।
. 20 किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे
विज्ञापन

. 16 पंचायतों के ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानी
. लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में रोष
राकेश बिनी शर्मा
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के ग्रामीण खस्ताहाल सड़क पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। क्षेत्र की मुख्य निरमंड-बागीपुल सड़क की हालत बेहद खराब है। इस सड़क से मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। सड़क के करीब 20 किलोमीटर हिस्से पर जगह-जगह गड्ढे हैं। सरकार और लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की हालत सुधारने में अनदेखी की जा रही है। बागवानों को अपनी फसलें मंडी पहुंचाने में भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इस सड़क से रोजाना क्षेत्र की 16 पंचायतों के लोग सफर करते हैं। क्षेत्र की नगर पंचायत निरमंड, भालसी, निशानी, गढ़ेज, त्वार, बड़ीधार, अरसू, बाड़ी, कोटी, कोट, डीम, ज्वागी, चायल, सराहन, नोर और राहणु पंचायत के ग्रामीण सड़क से लाभान्वित होते हैं, लेकिन सड़क की दशा न सुधरने के कारण हजारों लोग, विद्यार्थी और मरीज परेशान हैं। सड़क की खस्ता हालत से ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से शीघ्र सड़क को सुधारने की मांग उठाई है।
सड़क को पैचवर्क कर गड्ढों को भरा गया था। बरसात में सड़क खराब हो गई थी। अब फिर से इसमें कार्य किया जाएगा।
---राकेश नेगी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article