फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Travel made easy with the Himbus Plus card

Rampur Bushahar News: हिमबस प्लस कार्ड से सफर आसान, किराये में छूट के साथ कैशबैक का लाभ

Thu, 27 Aug 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सामान्य यात्रियों को 5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी 15 प्रतिशत की रियायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डिजिटल युग में सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक और यात्रियों के लिए किफायती बनाने की दिशा में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने हिमबस प्लस कार्ड की शुरुआत की है। हिमबस प्लस कार्ड से सफर आसान होगा ओर किराये में छूट के साथ कैशबैक का लाभ भी मिलेगा। हिमबस प्लस कार्ड के माध्यम से सामान्य यात्रियों को मूल किराये पर 5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। लोग हिमबस प्लस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन एचआरटीसी की वेबसाइट अथवा एचआरटीसी स्मार्ट पास पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक हुमेश शर्मा ने बताया कि हिमबस प्लस कार्ड यात्रियों को डिजिटल, नकद रहित और रियायती यात्रा की सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने यात्रियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने और नकदी रहित यात्रा को बढ़ावा देने का आग्रह किया है। यह सुविधा एचआरटीसी की सभी बसों में लागू होगी। वरिष्ठ नागरिक की पात्रता निर्धारित करने के लिए आवेदन जमा करने की तिथि को आयु की गणना का आधार माना जाएगा। सामान के टिकट पर रियायत का लाभ नहीं मिलेगा। हिमबस प्लस कार्ड की महत्वपूर्ण विशेषता मासिक यात्रा व्यय पर मिलने वाली कैशबैक है। कार्ड से एचआरटीसी बसों में किए गए मासिक उपयोग के आधार पर यात्रियों को अलग-अलग श्रेणियों में नकद वापसी मिलेगी। एक हजार से अधिक और 1500 रुपये तक के मासिक उपयोग पर 100 रुपये, 1501 से 2000 रुपये तक 200 रुपये, 2001 से 3000 रुपये तक 300 रुपये, 3001 से 4000 रुपये तक 500 रुपये, 4001 से 5000 रुपये तक 750 रुपये, 5001 से 7500 रुपये तक 1000 रुपये, 7501 से 10 हजार रुपये तक 1500 रुपये और 10 हजार रुपये से अधिक के मासिक उपयोग पर 2000 रुपये तक नकद वापसी का प्रावधान है। हिमबस प्लस कार्ड प्राप्त करने के लिए 365 रुपये का प्रारंभिक शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें सभी लागू कर शामिल हैं। कार्ड की वैधता एक वर्ष की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article