{"_id":"5e6256b28ebc3eeb3a279fce","slug":"transport-rampur-hp-news-sml326722387","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ में तबदील हुई आनी की कई सडक़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ में तबदील हुई आनी की कई सडक़ें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। क्षेत्र में वीरवार को हुई बारिश से आनी की कच्ची सड़कों की हालत बहुत खस्ता हो गई है। कई जगह सरकारी बसें कीचड़ में ही फंस गईं। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को पैदल अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा।
बुच्छैर पंचायत के कामरेड नेता पदम प्रभाकर का कहना है कि तराला सड़क पर जाओं से आगे नाली कैंची के पास अत्यधिक कीचड़ जमा हो गया, जिसमें वाहन फंस गए। लोग तराला तक कई किमी का पैदल सफर करने के बाद अपने घर पहुंचे। बागी गांव के जीत कुमार का कहना है कि आनी से पनेऊ जाने वाली बस जैहरा कैंची से आगे नहीं चढ़ पाई। यहां भारी कीचड़ होने से सड़क पर फिसलन हो गई है। बार-बार आग्रह करने के बावजूद इस सड़क को दुरुस्त नहीं किया जा सका। उधर, अड्डा इंचार्ज आनी रमेश ठाकुर का कहना है कि इन स्थानों पर कीचड़ के चलते बसें आगे नहीं चढ़ पाई हैं। एक बस अभी भी फंसी है जबकि दो बसों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।