फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Transfer orders of Kheneri Hospital's Medicine Dr. Guman cancelled

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल के मेडिसिन डॉ. गुमान के तबादला आदेश हुए रद्द

Tue, 06 Jan 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
रामपुर, किन्नौर और कुल्लू जिले के मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल से मेडिसिन डॉक्टर का तबादला आदेश रद्द कर दिया। अस्पताल में तैनात मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. गुमान नेगी की फिर से तैनाती के आदेश से रामपुर, किन्नौर और कुल्लू जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है। डॉ. गुमान लंबे समय से खनेरी अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं और हजारों मरीजों को उपचार देकर ठीक कर चुके हैं। डॉक्टर का तबादला आदेश रद्द होने से अब वह अस्पताल में बराबर सेवाएं देंगे। 3 दिसंबर 2025 को मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. गुमान सिंह नेगी के तबादले के लिए आदेश जारी हुआ था। डॉ. गुमान का रामपुर से कांगड़ा के लिए तबादला किया गया था, जिसके बाद से अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। हालांकि, अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ के दो अन्य पद भरे गए हैं, लेकिन डॉ. गुमान का मरीजों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहा। इसके चलते मरीजों में उनसे उपचार करवाने की चाह रहती है। डॉक्टर के तबादले के बाद क्षेत्र के लोग उनका तबादला रद्द करने की मांग उठा रहे थे, जो सोमवार को पूरी हो गई। स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बीते सोमवार को तबादला आदेश रद्द करने की अधिसूचना जारी की है। अब अस्पताल पहुंचने वाले मरीज डॉ. गुमान से अपना उपचार करवा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article