फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Training workshop organized in Deputy Commissioner's office

Rampur Bushahar News: उपायुक्त कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Fri, 20 Dec 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में शुक्रवार को न्यायालयों में लंबित विभागीय मामलों के शीघ्र निपटान के लिए एक दिवसीय लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। ई-डिस्ट्रीक प्रबंधक शिमला अखिल शर्मा ने बताया कि अदालतों में लंबित विभागीय मामलों के शीघ्र निष्पादन और उनकी ऑनलाइन निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार के डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग ने लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर तैयार किया है, ताकि न्यायालयों में विचाराधीन मामलों की जानकारी को केंद्रीकृत किया जा सके और उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारी समय-समय पर सॉफ्टवेयर के माध्यम से मामलों की स्थिति https://lms.hp.gov.in वेबसाइट पर देख सकेंगे और उनके निपटारे के लिए आवश्यक कदम उठा सकेंगे। आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों, जैसे आबकारी एवं कराधान, राजकोष व लेखा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, वन, मत्स्य, खाद्य एवं आपूर्ति, पर्यटन, और उद्योग विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सॉफ्टवेयर के उपयोग, डाटा एंट्री और रिपोर्ट जनरेट करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा प्रशिक्षण में बताया कि किस प्रकार विभागीय अधिकारी अदालतों में चल रहे मामलों की जानकारी को नियमित रूप से अपडेट कर सकते हैं और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त ओम प्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed