फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   training to doctorstraining to doctors

Rampur Bushahar News: किन्नौर में आयुर्वेदिक चिकित्सकाें को दिया मर्म चिकित्सा का प्रशिक्षण

Sat, 23 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। आयुर्वेद पद्धति से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में काफी मदद मिल रही है। इस पद्धति से उपचार की अवधि भी कम रहती है, जिससे मरीजाें को राहत मिल रही है। रिकांगपिओ में इसी उद्देश्य से जिला आयुष विभाग की ओर से आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में चिकित्सकों को पैरा सर्जिकल प्रशिक्षण दिया गया। शिमला से आए विशेषज्ञ चिकित्सक ने जिले के 13 डॉक्टरों को पैरा सर्जिकल पद्धति से अवगत कराया और लाइव प्रदर्शन कर प्रशिक्षित किया। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित जिला आयुर्वेद अस्पताल में 23 से 25 नवंबर तक पैरा सर्जिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय आयुर्वेदिक चिकित्सकों को पैरा सर्जिकल तकनीकों से अवगत कराना था। इस प्रशिक्षण में जिला अस्पताल छोटा शिमला से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक डॉ. नितिन कश्यप ने डॉक्टरों को मर्म चिकित्सा के विषय में जानकारी दी। डॉ. गगन गौतम, डॉ. ईश्वर दत्त और डॉ. कनिका ने भी प्रशिक्षण में सहयोग दिया। कुल 13 डॉक्टरों ने इस प्रशिक्षण का लाभ उठाया। प्रशिक्षण के दौरान, डॉ. नितिन कश्यप ने एक मरीज पर मर्म चिकित्सा का लाइव प्रदर्शन किया। इलाज के पहले सत्र के दौरान ही मरीज जो पेरिफॉर्माइटिस और सायटिका से ग्रसित था, उसको 70 प्रतिशत तक राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed