{"_id":"5f7ca1308ebc3e9b917473b3","slug":"training-rampur-hp-news-sml3474760162","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में जल्द विकसित किया जाएगा हैंडीक्राप्ट विलेज: संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में जल्द विकसित किया जाएगा हैंडीक्राप्ट विलेज: संजीव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिला के राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर हैंडीक्राप्ट विलेज विकसित करने की संभावना को तलाशा जाएगा ताकि जिले के हथकरघा हस्तशिल्प उत्पादों के अलावा अन्य उत्पादों की यहां आने वाले पर्यटकों तक पहुंच सुनिश्चित बनाई जा सके। हिमाचल प्रदेश हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने जेएसडब्ल्यू प्रबंधन द्वारा आयोजित कौशल प्रशिक्षण समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला अपने हथकरघा उत्पादों के लिए देश और विदेश में जाना जाता है। इसका संरक्षण कर उत्पादों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बनाने की आवश्यकता है ताकि बुनकरों की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके।
उन्होंने जेएसडब्ल्यू प्रबंधन की हथकरघा उत्पादों को संरक्षण और बढ़ावा देने के के प्रयासों की सराहना की। वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि हथकरघा किन्नौर जिले की पहचान है। जिसका संरक्षण आवश्यक है। जिले की महिलाएं बहुत ही परिश्रमी हैं। संजीव कटवाल ने इस अवसर पर हथकरघा में प्रशिक्षण पूरा कर चुकी 53 महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। जेएसडब्ल्यू के प्रवीण पुरी ने मुख्यातिथि और अन्य लोगों का स्वागत किया। सीएसआर के प्रमुख विनोद पुरोहित ने कहा कि प्रबंधन द्वारा जिले के 16 गांवों की 214 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 53 महिलाओं को प्रशिक्षण पूरा करने के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर भाजपा कल्पा मंडल के अध्यक्ष परविंद्र नेगी, निचार भाजपा मंडल के अध्यक्ष संजय नेगी और हथकरघा व हस्तशिल्प निगम के निदेशक बलदेव नेगी उपस्थित थे।