फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Training organized for the girl students of PM Shri Girls School Rampur

Rampur Bushahar News: रोजगार के लिए प्रशिक्षित हो रहीं कन्या स्कूल की छात्राएं

Mon, 08 Dec 2025 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Training organized for the girl students of PM Shri Girls School Rampur
रोजगार प्रशिक्षण में उपस्थित अध्यापक और छात्राएं: स्कूल प्रबंधन
पीएमश्री कन्या स्कूल रामपुर की छात्राओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल की छात्राओं के लिए पांच दिवसीय नौकरी का प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू हुआ। यह शिविर पर्यटन विभाग बुशहर रीजेंसी की ओर से लगाया जा रहा है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्कूल की 18 छात्राओं को ऑन जॉब ट्रेनिंग के बारे में जागरूक किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में अनन्या शर्मा, जिया ठाकुर, मानवी भारद्वाज, सृष्टि ठाकुर, नीतू कुमारी, हिमांशी, गुंजन, शगुन शर्मा, सरिता, सारिका, दीक्षु, भावना, आंचल, करिश्मा, रिहाना, सोनाक्षी, दिव्या और लक्ष्मी नेगी भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को रोजगार के लिए तैयार करना है। छात्राओं को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में नौ छात्राएं और ग्रुप बी में नौ छात्राओं को पांच दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूल के पर्यटन विषय के अध्यापक अश्विन ठाकुर ने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्राओं के लिए भविष्य में उपयोगी साबित होगा। प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को पर्यटन और आतिथ्य के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षण में छात्राओं को पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी बारीकियां सिखाई जा रही हैं। ग्रुप ए की अनन्या शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में ग्रुप ए की छात्राओं को गृह व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। ग्रुप बी नीतू कुमारी ने बताया की ग्रुप बी की छात्राओं को रसोईघर के बारे में प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें छात्राओं को चॉपिंग, सफाई और खाना बनाने की विधि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article