फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Training is essential for error-free and fair voting process: Deputy Commissioner

त्रुटिरहित व निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षण आवश्यक : उपायुक्त

Mon, 11 May 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर निकाय निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण,पारदर्शी व बिना किसी विवाद के पूर्ण करने में नियुक्त पीठासीन अधिकारी, सेक्टर अधिकारी व पोलिंग अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। मनमोहन शर्मा रविवार को नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनावों के लिए द्वितीय चरण के पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन को पूर्ण करने के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से आग्रह किया कि पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण में बताई गई जानकारी और उपायों को आत्मसात करें और कोई भी गलती करने से बचें ताकि त्रुटिरहित निर्वाचन सम्पन्न किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी पीठासीन अधिकारी, सेक्टर ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर के रिश्तेदार निर्वाचन के लिए खड़े है और ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति उसी वार्ड में हो जाती है तो इसकी सूचना उच्च स्तर पर शीघ्र देना सुनिश्चित करें, ताकि उनकी ड्यूटी को समय पर बदला जा सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम के 17 वार्डों के लिए 54 निर्वाचन दलों के 216 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। एसडीएम सोलन डॉ. पूनम बंसल, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, मास्टर ट्रेनर व प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed