फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traffic restrictions in the Nathpa block will remain in force until October

Rampur Bushahar News: नाथपा ब्लॉक में यातायात प्रतिबंध 5 अक्तूबर तक रहेगा जारी

Fri, 18 Sep 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
नाथपा ब्लॉक में यातायात प्रतिबंध 5 अक्तूबर तक रहेगा जारी
विज्ञापन

.ढलान स्थिरीकरण का 60 फीसदी काम पूरा, शेष कार्य के लिए प्रशासन ने बढ़ाई अवधि
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच पर नाथपा ब्लॉक बिंदु में ढलान स्थिरीकरण और सुरक्षा कार्यों के चलते लागू यातायात अस्थायी प्रतिबंध 5 अक्तूबर तक जारी रहेगा। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग निगुलसरी के सहायक अभियंता ने जिला प्रशासन को बताया कि नाथपा के संवेदनशील ढलान से खतरनाक चट्टानों और मलबे को हटाने समेत सुरक्षा से जुड़े करीब 60 फीसदी कार्य को पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। इसी को देखते हुए यातायात नियमन की अवधि बढ़ाई गई है। प्रशासन के अनुसार नाथपा ब्लॉक बिंदु पर पहले जारी यातायात नियमन आदेश में निर्धारित सभी व्यवस्थाएं 5 अक्तूबर तक प्रभावी रहेंगी। इनमें दैनिक यातायात खोलने और बंद करने का समय, निर्धारित समयावधि, वैकल्पिक मार्ग, यातायात परिवर्तन और सुरक्षा संबंधी इंतजाम शामिल हैं। नाथपा में संवेदनशील पहाड़ी को सुरक्षित करने के लिए चल रहे कार्य को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। खतरनाक चट्टानों और मलबे को हटाने के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसके लिए निर्धारित समय और नियमों के अनुसार ही वाहनों की आवाजाही करवाई जाएगी। जिला प्रशासन ने वाहन चालकों और आम जनता से यातायात नियमन संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article