फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traffic restored on the Gumma-Pujali-Baghi road

Rampur Bushahar News: गुम्मा–पुजाली–बाघी मार्ग पर यातायात बहाल, दो दिन में हटाया गया पुराना बेली ब्रिज

Thu, 02 Jul 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। गुम्मा–पुजाली–बाघी सड़क पर कोठी के पास स्थित पुराने बेली ब्रिज को हटाने का कार्य पूरा होने के बाद वीरवार शाम करीब चार बजे मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। पिछले दो दिनों से ब्रिज हटाने के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात पूरी तरह बंद रखा गया था। बेली ब्रिज को हटाने के कार्य में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों, मल्टी टास्क वर्करों और रामपुर से आई विशेष तकनीकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। कार्य को समय पर पूरा करने के लिए कर्मचारियों ने लगातार दो दिनों तक कड़ी मेहनत की। बुधवार को टीम ने रात करीब 8 बजे तक काम जारी रखा, जबकि वीरवार शाम चार बजे तक सभी कार्य पूरे कर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विनोद श्याम ने क्षेत्रवासियों का सहयोग और धैर्य बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान लोगों को दो दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग और संयम से निर्धारित समय में कार्य पूरा करना संभव हो सका। उन्होंने बताया कि पुराने बेली ब्रिज की स्थिति अब सुरक्षित नहीं रह गई थी। आगामी सेब सीजन के दौरान इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समय रहते बेली ब्रिज को हटाने का निर्णय लिया गया, ताकि भविष्य में किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। लोक निर्माण विभाग ने सड़क बहाल होने के बाद वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने तथा निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article