फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   traffic plan traffic plan

Rampur Bushahar News: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की चतुर्वार्षिकी पर देश-प्रदेश से पहुंचेंगे वीवीआईपी

Fri, 20 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने 24 जून सुबह छह से रात दस बजे के लिए तैयार किया ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन


भारी और हल्के वाहनों की वाया वजीर बावड़ी से झाकड़ी होकर होगी आवाजाही

मिनी सचिवालय से इंदिरा मार्केट तक नहीं होगी वाहनों की पार्किंग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की चतुर्वार्षिकी 24 जून को पदम पैलेस रामपुर में होगी। बड़ी संख्या में देश और प्रदेश के लोग भाग लेंगे। शहर में खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए रामपुर प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग और शहर में वाहनों की आवाजाही कम करने को लेकर भारी और हल्के वाहनों को वाया वजीर बावड़ी से झाकड़ी होकर भेजने के निर्देश दिए हैं।


एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 24 जून सुबह 6 से रात 10 बजे तक भारी और हल्के वाहनों को वाया बजीर बावड़ी से झाकड़ी होकर भेजा जाएगा। हालांकि परिवहन निगम, निजी बसों और आपातकालीन वाहनों को इस दौरान आवाजाही करने की मंजूरी रहेगी। इसी प्रकार वीवीआईपी और वाहनों के काफिले के लिए पार्किग शहर के पुराने बस अड्डे, टैक्सी स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर की जाएगी। ये स्थान आयोजन से एक दिन पहले खाली करवाने होंगे। इसके अलावा एसडीएम आवास से लेकर सफेद ढांक के बीच पहाड़ी की ओर वीआईपी पार्किंग रहेगी, जबकि आम लोगों के लिए पार्किंग पाटबंगला स्थित पीजी कॉलेज रामपुर के मैदान में की जाएगी। वहीं टैक्सी पार्किंग गौरा चौक पर निर्धारित की गई है। ऑटो स्टैंड की पार्किंग गौरा चौक से लेकर पीजी कॉलेज गेट तक एनएच पांच पहाड़ी की ओर निर्धारित होगी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियंत्रण और डायवर्जन एनएच पर मिनी सचिवालय से इंदिरा मार्केट के बीच किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। खनेरी की ओर से आने वाले ऑटो के लिए पिकअप, ड्रॉप प्वाइंट इंदिरा मार्केट के पास निर्धारित स्थान पर रहेगा। डकोलढ़ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पिकअप व ड्रॉप प्वाइंट मिनी सचिवालय के पास होगा। परिवहन निगम और निजी बसों की आवाजाही निगम की कार्यशाला से बस अड्डे और फिर कॉलेज ग्राउंड जंक्शन तक निर्धारित रहेगी। बस अड्डा रामपुर तक केवल एकतरफा यातायात ही संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed