फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traffic plan ready for apple season; 300 personnel to manage operations.

Rampur Bushahar News: सेब सीजन के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, 300 जवान संभालेंगे मोर्चा

Wed, 15 Jul 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
ठियोग-शिमला सड़क पर सेब के ट्रॉले सुबह 5 से रात 8:30 बजे नहीं चलेंगे
विज्ञापन

भट्टाकुफर, शोघी बैखलटी, मैहली, छराबड़ा, मशोबरा बाइफरकेशन में लगेंगे नाके
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। शिमला पुलिस ने सेब सीजन के दौरान परिवहन को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक यातायात प्रबंधन योजना तैयार की है। इस योजना के तहत जिले में करीब 300 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मानसून के दौरान संभावित भूस्खलन, सड़क अवरोध और बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि बागवानों, परिवहन संचालकों और आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।
सेब से लदे ट्रॉले सुबह 5 से रात 8:30 बजे तक ठियोग-शिमला सड़क पर नहीं चल सकेंगे। यह योजना जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से तैयार की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य सेब परिवहन को बिना किसी बाधा के जारी रखना है। योजना के तहत भट्ठाकुफर (फल मंडी ढली), शोघी, बैखलटी (फागू), मैहली, छराबड़ा और मशोबरा बाइफरकेशन जैसे प्रमुख स्थानों पर पुलिस नाके और बैरियर लगाए जाएंगे। शोघी और छराबड़ा में ये नाके 24 घंटे संचालित रहेंगे। यहां यातायात का नियमन, वाहनों की चरणबद्ध आवाजाही और निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

कुड्डू, फागू, नैणा, गुम्मा (नेरवा), बलग और शोघी में भी 24 घंटे नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर सेब परिवहन में लगे चालकों और सहायकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। पहचान पत्र जारी करने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का कार्य भी यहीं से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठाकुफर फल मंडी क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। सेब से लदे ट्रक और भारी मालवाहक वाहन शिमला शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्हें ढली-मेहली-शोघी बाईपास मार्ग से भेजा जाएगा। ढली चौक से भट्ठाकुफर तक सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रतीक्षारत वाहनों के लिए ढली-फागू मार्ग पर निर्धारित स्थान तय किए गए हैं। यातायात के सुचारु संचालन के लिए शोघी, फागू और छराबड़ा से वाहनों को चरणबद्ध तरीके से छोड़ा जाएगा। सड़क पर खड़े या खराब हुए वाहनों को तुरंत हटाया जाएगा।
उपमंडलों में रहेगी विशेष व्यवस्था
ठियोग, रामपुर, रोहड़ू और चौपाल उपमंडलों में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। इन उपमंडलों में ठहराव बिंदु, वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सात अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराए हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन क्षेत्रों में भी सेब परिवहन बिना किसी बाधा के जारी रहे।

पुलिस की सहयोग की अपील
जिला पुलिस ने बागवानों, परिवहन संचालकों, आढ़तियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है। लोगों से यातायात नियमों, मार्गों और समय-सारिणी का पालन करने का आग्रह किया गया है। फल मंडियों के आसपास अनावश्यक पार्किंग से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही मानसून के दौरान यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की भी अपील की गई है। पुलिस ने कहा है कि सभी के सहयोग से ही यह व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed