फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traffic not restored on NH-5 in Narkanda for second day

Rampur Bushahar News: नारकंडा में एनएच-पांच पर दूसरे दिन भी यातायात नहीं हुआ बहाल

Sat, 28 Dec 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Traffic not restored on NH-5 in Narkanda for second day
रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सेरीपुल सड़क दलदल में तब्दील। संवाद
रोहड़ू, नेहरा और जघोरी रूटों पर थमे निगम की बसों के पहिये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी है। हिमपात और बारिश होने से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार को भी नारकंडा सहित ऊपरी इलाकों में हल्की-हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहा। वहीं, निचले क्षेत्रों में भी सुबह से शाम तक बारिश होती रही। नारकंडा में नेशनल हाईवे-पांच पर यातायात अवरुद्ध है। दूसरे दिन भी एनएच-पांच पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। हालांकि, जेसीबी मशीन की मदद से एनएच-पांच पर बर्फ हटाने का कार्य जारी रहा, लेकिन मार्ग बहाल नहीं हो पाया। फिसलन के कारण रामपुर से शिमला की ओर निगम की बसों की आवाजाही वाया बसंतपुर, सुन्नी होकर हुई। इसके अलावा रामपुर-रोहड़ू सड़क भी सुंगरी में बाधित है। नेहरा और जघोरी ग्रामीण रूटों पर भी निगम की बसों की आवाजाही ठप रही। बसों की आवाजाही न होने से ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, पथ परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी राजेंद्र पाल का कहना है कि बर्फबारी के कारण नारकंडा बाधित होने से वाया बसंतपुर, सुन्नी होकर बसों को भेजा गया। बर्फबारी के कारण रोहड़ू, नेहरा और जघोरी के लिए भी आवाजाही बंद है। लोगों की सुविधा को देखते हुए जहां तक संभव है, बसों को भेजा जा रहा है।


सेरीपुल के पास दलदल बनी सड़क
भारी बारिश के कारण उपतहसील तकलेच के तहत आने वाली तकलेच-मझाली सड़क सेरीपुल के पास दलदल में तब्दील हो गई है। ऐसे में बसों की आवाजाही ठप हो गई है और छोटे वाहन भी खतरे के साये में सफर कर रहे हैं। 12/20 वैली के हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पैदल सफर करने को मजबूर हो गए हैं।

रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सेरीपुल सड़क दलदल में तब्दील। संवाद

रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सेरीपुल सड़क दलदल में तब्दील। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed