{"_id":"6420825aba892d6f4b0db9f4","slug":"trader-metting-broo-discussion-rampur-hp-news-c-19-1-101073-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: व्यापारियों की समस्याओं पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: व्यापारियों की समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ब्रौ (रामपुर बुशहर)। कारोबारियों के हितों के लिए पूरी लगन और निष्ठा से कार्य किया जाएगा। वहीं व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। यह बात निरमंड में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष दलीप शर्मा ने कही। बैठक में कारोबारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी मंथन किया गया।
व्यापार मंडल की बीते दिनों हुए आम चुनाव के बाद स्थानीय चंडी माता मंदिर सराय भवन में यह पहली बैठक आयोजित हुई। इसमें निरमंड नगर के व्यापारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में निर्वाचित अध्यक्ष दलीप शर्मा, उपाध्यक्ष मोहन सोनी, सचिव सन्नी और कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा ने चयन के लिए निरमंड व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों का आभार जताया।