{"_id":"66d99f124ca196c86306bde6","slug":"trade-board-nogli-kirtan-chauhan-elected-president-bhupendra-elected-general-secretary-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-121280-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कीर्तन चौहान अध्यक्ष और भूपेंद्र चौहान चुने व्यापार मंडल नोगली के महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कीर्तन चौहान अध्यक्ष और भूपेंद्र चौहान चुने व्यापार मंडल नोगली के महासचिव
विज्ञापन
व्यापार मंडल नोगली की नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव। सामूहिक चित्र में नए पदाधिकारी।
स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज निर्माण रहेगा मुख्य लक्ष्य : चौहान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। व्यापार मंडल नोगली की बैठक पूर्व अध्यक्ष कुश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कीर्तन चौहान को व्यापार मंडल नोगली की कमान सौंपी गई। वहीं, भूपेंद्र चौहान को महासचिव चुना गया। कृष्ण कांत को उपाध्यक्ष, भगवान दास को सहसचिव, टेक चंद को कोषाध्यक्ष और सुमित राणा को मीडिया प्रभारी चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष कीर्तन चौहान ने कहा कि नोगली कस्बे को स्वच्छ बनाया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज निर्माण करना मुख्य लक्ष्य रहेगा। नशे के खात्मे को लेकर उचित कदम उठाए जांएगे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल नोगली की नई कार्यकारिणी व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगामी समय में मिलकर कार्य करेगी, जिससे आम ग्राहकों का व्यापारियों के प्रति विश्वास बढ़ेगा। बैठक में देवकृष्ण, सुभाष, जगमाल, कमलेश, जगमोहन, दीपक, भरत, खेम चंद, दिनेश, जय सिंह, अवंतिका, रजनीश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।