{"_id":"69a6e275e0974beafc06d78e","slug":"tourists-from-mumbai-and-pune-threw-gulal-in-sangla-valley-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-155383-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मुंबई और पुणे के पर्यटकों ने सांगला घाटी में उड़ाया गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मुंबई और पुणे के पर्यटकों ने सांगला घाटी में उड़ाया गुलाल
विज्ञापन
सांगला में होली उत्सव के दौरान नृत्य करती महिलाएं। संवाद
देशभर से पहुंचे पर्यटक स्थानीय लोगों के साथ डीजे की धुनों पर थिरके
तीन दिवसीय होली उत्सव के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री जगत सिंह नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ/सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले किन्नौर की सांगला घाटी में होली उत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उत्सव के तीसरे दिन मुंबई, पूर्ण सहित देशभर से पर्यटकों ने सांगला घाटी में गुलाल उड़ाया। स्थानीय लोग और पर्यटक बेरिंग नांग मंदिर में सुबह से एकत्रित हो गए। दिनभर उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और डीजे पर डांस कर होली मनाई। दोपहर बाद समापन समारोह आयोजित हुआ। मंत्री जगत सिंह नेगी ने देवता बेरिंग नाग मंदिर के प्रांगण में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि होली उत्सव हमारी समृद्ध परंपराओं एवं संस्कृति का प्रतीक है। आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के युग में जनजातीय जिला किन्नौर के युवा वर्ग को अपने रीति-रिवाजों पर गर्व महसूस करना चाहिए और इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति कृत संकल्प है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि देशभर के पर्यटकों को किन्नौर जिले के प्रति आकर्षण उत्पन्न हो और सीमावर्ती पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक, कृषि उपज मंडी समिति शिमला-किन्नौर के निदेशक उमेश नेगी, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, पूह ब्लाॅक कांग्रेस के नेता प्रेम नेगी, कल्पा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।