{"_id":"677bbf39574e0e659f0c270a","slug":"tourism-department-himachal-pradesh-shimla-tourist-places-himachal-pradesh-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-127819-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पर्यटन विभाग के होटलों में पर्यटकों को मिलेगी 40 प्रतिशत तक छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पर्यटन विभाग के होटलों में पर्यटकों को मिलेगी 40 प्रतिशत तक छूट
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने 56 इकाइयों में 20 से 40 फीसदी तक घटाए रेट
अप्रैल माह तक जारी रहेगी पर्यटन विभाग योजना, आमदनी बढ़ाना लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पहाड़ों पर बर्फ का आनंद लेने के लिए दूसरे राज्यों से काफी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं। वहीं, पर्यटन विभाग पर्यटकों को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा। पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए विभाग कई योजनाएं चला रहा है। इसी के तहत पर्यटन विभाग के होटलों में 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इससे जहां पर्यटकों और प्रदेश के लोगों को लाभ मिलेगा, साथ ही पर्यटन विभाग की आमदनी में भी इजाफा होगा। हिमाचल प्रदेश में दिसंबर से बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया था। जनवरी माह में भी कई जगह बर्फबारी हो रही है।
ऐसे में मैदानी इलाकों से पर्यटक प्रदेश में अच्छी खासी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग अपने होटलों में 40 प्रतिशत विशेष छूट दे रहा है। पर्यटन विभाग ने यह छूट अपनी 56 इकाइयों में लागू की है, जहां ठहरने के 20 से 40 फीसदी तक किराये में छूट दी जा रही है। सर्दियों में बाहरी राज्यों से हिमाचल में पर्यटकों की आमद काफी कम रहती है। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग ने यह स्कीम शुरू की है, जो अप्रैल माह तक चलेगी। इस फैसले से जहां हिमाचल आ रहे पर्यटक इन इकाइयों में रुकने का मन बनाएंगे, वहीं हिमाचल के लोग भी विशेष छूट का फायदा उठा सकते हैं। पर्यटन विभाग लगातार अपनी आर्थिकी को सुधारने के लिए प्रयासरत है। बीते वर्ष करवाचौथ में भी पर्यटन विभाग ने नवविवाहित जोड़ों के लिए विशेष इंतजाम किए थे, वहीं छूट को भी लागू किया गया था, जिसे पर्यटकों ने सराहा था।
सर्दियों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 56 इकाइयों में 20 से 40 फीसदी तक किराए में छूट दी जा रही है, जो अप्रैल माह तक जारी रहेगी। भविष्य में भी पर्यटन विभाग को सुदृढ़ करने के लिए नए नियम बनाए जाएंगे, ताकि पर्यटन विभाग की आर्थिकी में मजबूती हो सके। - राजीव कुमार, प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग