फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   To prevent fire, install fire extinguishers in all temples

एसडीएम ने आग से बचाव के लिए सभी मंदिरों में अग्निशमन यंत्र लगाने के दिए निर्देश

Wed, 13 Oct 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
चौपाल(रोहडू)। उपमंडल अधिकारी चौपाल चेत सिंह ने कहा कि इन दिनों लोगों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में घास की कटाई की जा रही है, इस कारण आग लगने का खतरा बढ़ गया है। हर साल सर्दियों के महीने में आग से लाखों रुपये की संपत्ति राख हो जाती है।
विज्ञापन

एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी चौपाल और कुपवी को एक पत्र लिखकर सूचित किया है कि सभी पंचायत प्रधानों, सचिव, वार्ड सदस्य के माध्यम से आम जनता को सूचित करें कि वे अपने मकानों के नजदीक घास इकट्ठा ने करें। अपने मकानों के नजदीक पानी का भंडारण करें, ताकि आपात स्थिति में आग की घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने तहसीलदार चौपाल, नेरवा और कुपवी को भी पत्र लिखकर सूचित किया कि अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले मंदिरों का निरीक्षण करके मंदिर संचालन समिति को हिदायत दें कि मंदिरों को आग की क्षति से बचाने के लिए अग्निशमन यंत्र लगाएं। उन्होंने कहा कि उपमंडल में अधिकतर मंदिर लकड़ी से बने हैं। इसके चलते आग लगने की संभावना बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि अग्निशमन यंत्र आग से बचाव की एक युक्ति है जिसकी सहायता से छोटे आकार की आग को बुझाया जा सकता है या उसे नियंत्रण में रखा जा सकता है। यह प्राय: आपातकालीन स्थितियों में उपयोग किया जाता है जिसमें एक ऐसा पदार्थ भरा रहता है जिसे छोड़ने पर आग बुझाने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed