फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tiranga Yatra taken out in honor of Indian Army

Rampur Bushahar News: भारत माता की जय, भारतीय सेना के जयकारों से गूंजा रामपुर

Sat, 24 May 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out in honor of Indian Army
रामपुर बाजार में तिरंगा यात्रा को लेकर रैली शामिल होते भाजपा मंडल रामपुर के कार्यकर्ता । संवाद
भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना ने अपनी शक्ति का दिया है परिचय : नेगी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में शनिवार को भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से रामपुर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में विभिन्न हिंदू संगठन, महिलाओं, स्कूली बच्चों और भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा मिनी सचिवालय से शुरू हुई और बाजार होते हुए पुराने बस अड्डे से लेकर मिनी सचिवालय तक निकाली गई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। यात्रा की अध्यक्षता भाजपा पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने की। कौल नेगी ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद का सहारा लेकर भारत में अशांति फैलाने का जो काम किया है, उसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। भारतीय सेना ने देश की आन-बान और शान को झुकने नहीं दिया। भारतीय सेना के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान, दिनेश खमराल, विजय गुप्ता सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed