{"_id":"6ab509d9534b4339d90aca51","slug":"thrilling-matches-played-on-the-second-day-of-the-volleyball-championship-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170570-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर ने पांवटा साहिब कॉलेज और हमीरपुर ने चायलकोटी कॉलेज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर ने पांवटा साहिब कॉलेज और हमीरपुर ने चायलकोटी कॉलेज को हराया
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में वॉलीबाल चैंपियनशिप के दौरान ठियोग और हमीरपुर के मध्य मैच। संवाद
रामपुर कॉलेज में अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले रोमांचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। वीरवार को रामपुर ने पांवटा साहिब कॉलेज और हमीरपुर ने चायलकोटी कॉलेज को हराया। रामपुर कॉलेज ने रोहनाट को 3-0 से पराजित किया। दूसरे दौर में रामपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांवटा साहिब को 3-0 से हराया। अन्य मुकाबलों में नेरवा ने बनीखेत को 3-0, धर्मशाला कॉलेज ने संजौली को 3-1 से पराजित किया। जीसी सीमा ने जीसी नाहन, ऊना ने सुजानपुर टीहरा और हमीरपुर ने चायलकोटी को शिकस्त दी। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। बंगाणा ने बिलासपुर को 3-1 से हराया। साथ ही पांवटा साहिब कॉलेज ने ननखड़ी कॉलेज को मात दी। प्रतियोगिता के दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक डॉ. भूपिंदर राणा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया और डॉ. विक्रांत गौतम उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं और मुकाबलों का अवलोकन किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. विद्या बंधु नेगी ने कहा कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध 40 महाविद्यालयों की पुरुष वॉलीबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का समापन समारोह 25 सितंबर को अपराह्न 3:00 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें रामपुर के एसडीएम अमरिंदर सिंह नेगी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। डॉ. विद्या बंधु नेगी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं।