फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three roads will soon be constructed in Municipal Council Rampur

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर में जल्द होगा तीन सड़कों का निर्माण

Thu, 23 Jan 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three roads will soon be constructed in Municipal Council Rampur
खोपड़ी लहासा संपर्क मार्ग
विधायक प्राथमिकता के तहत सड़क निर्माण का प्रस्ताव किया पारित
विज्ञापन


नप के डुगीरिउणी, खोपड़ी लहासा और खनेरी के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में तीन वार्डों के हजारों लोगों को जल्द सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। नगर परिषद के पास बजट के अभाव को देखते हुए अब इन सड़कों को विधायक प्राथमिकता के तहत डाला जाएगा। इस संबंध में नगर परिषद ने प्रस्ताव पारित किया है। जल्द ही नगर परिषद के पार्षद और अधिकारी इस संबंध में विधायक नंदलाल को प्रस्ताव सौंपेंगे। गौर हो कि नगर परिषद के वार्ड-एक डुगीरिउणी के लिए वर्षों पूर्व सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन बजट के अभाव में आज दिन तक सड़क का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। यही हाल खोपड़ी वार्ड-चार का है, यहां भी वर्षों पूर्व एनएच-पांच से लहासा के लिए सड़क का निर्माण तो हुआ है, लेकिन सड़क की हालत में सुधार के लिए अब भी बजट की दरकार है। इसके अलावा खनेरी वार्ड के लोग भी सड़क सुविधा से वंचित थे। अब नगर परिषद ने इन तीनों वार्डों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए तीन सड़कों का निर्माण विधायक प्राथमिकता के तहत डालने का निर्णय लिया है। बुधवार को आयोजित नगर परिषद की बैठक में सभी पार्षदों ने इन तीन सड़कों के निर्माण को प्लान में डालने पर सहमति जताई। यदि सब सही रहा तो जल्द ही इन सड़कों के लिए बजट का प्रावधान होगा और तीनों वार्डों के हजारों लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। खासकर, वार्ड-एक और चार के लोगों को राहत मिलेगी। इन वार्डों के लोग आज भी राशन, भवन निर्माण सामग्री और अन्य सामान ढोकर ले जाने को मजबूर हैं। वहीं, आपात के समय भी इन वार्डों के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। अब सड़कों के निर्माण होने से लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।



नगर परिषद क्षेत्र में खनेरी पेट्रोल पंप से अस्पताल, खोपड़ी लहासा और डुगीरिउणी सड़क निर्माण को विधायक प्राथमिकता में डाला जाएगा। नगर परिषद के सभी सदस्यों ने हामी भरी है। नप की ओर से प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही सातवें वित्तायोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल को सौंपा जाएगा। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article